आज शाम करीब 7बजे एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान जगह पर अपनी ही सवारी से लूटपाट को अंजाम दे दिया पीड़ित विनोद कांत ने बताया कि उसने एक ई-रिक्शा को पटेलनगर से सहसत्रधारा के लिए बुक किया था जिसमे रिक्श चालक ने अपने साथ एक और व्यक्ति को बैठा लिया रिक्श चालक विनोद को सहस्त्रधारा से पहले पैसेफिक गोल्फ स्टेट से आगे सुनसान जगह पर रोक कर कहता है कि गाडी की बैट्री खत्म हो गई है जैसे ही पिडित विनोद अपना सामान लेकर पैदल चलता है तो पीछे से दोनो बदमाश उसके साथ मारपीट कर मोबाईल और नकदी छीनकर भाग जाते है घटना की सूचना आईटी पार्क चौकी इंचार्ज ने सूचना मिलते ही तुरंत हरकत मे आकर पीडित के मोबाईल की लोकेशन और कैमरो की सहायता से आरोपीयो की खोजबीन शुरू दी पीडित विनोद सहत्रधारा के एक रिसोर्ट मे नौकरी करता है खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियो की पहचान करने मे जुटी हुई है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द