
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )नानीताल
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों* पर *सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान* चलाया जा रहा है।
*इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।*
*प्रथम मामला-*
*चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा* ने 16 फरवरी 2025 को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान *UK07 PA 5111* (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के *चालक चंदन पुत्र राम सिंह* को *शराब के नशे में वाहन चलाते* पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर *धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट* के तहत आरोपी को *गिरफ्तार कर वाहन को सीज* किया। यह कार्यवाही नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई।
*दूसरा मामला-*
*भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार* ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान *UK02TA2313* बोलेरो टैक्सी के *चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते* हुए *गिरफ्तार* किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। *चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज* किया गया।
*नैनीताल पुलिस* का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। *आम जनता से अपील* है कि वे कभी भी *नशे की हालत में वाहन न चलाएं*, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !