August 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

JCB सहित चालक खाई मे गिरा , मौके पर ही मौत

 

 

आज दिनांक 26/9/2022 को समय करीब 8:00 बजे सूचना मिली की ग्राम पुरटाड को जाने वाली रोड पर एक जेसीबी गिर गई है वह चालक का शव नीचे पड़ा है। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस राहत एवं बचाव कार्य हेतु रवाना होकर थाना त्यूणी से करीब 12 किलोमीटर दूर दारमीगाड गार्ड के पास पहुंची एक जेसीबी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। खाई से जेसीबी चालक सूरज कुमार पुत्र रामकुमार निवासी हाल पता वार्ड नंबर 1 डाकपत्थर थाना विकास नगर देहरादून निवासी रामपुर थाना रामपुर जिला हिमाचल प्रदेश उम्र 30 वर्ष (मूलनिवासी नेपाल) के शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर लाकर 108 की माध्यम से मोर्चरी त्यूणी अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल प्रातः की जाएगी। जेसीबी में चालक के अलावा कोई और कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

You may have missed

Share