November 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर दून पुलिस ने कसी कमर, यात्रियों की सुविधा हेतू यात्रा मार्ग पर लगाए मार्गदर्शन फलेक्स बोर्ड, देवभूमि मे आने वाला हर श्रद्धांलु की सुरक्षा और सुविधा हमारा पहला कर्तव्य -अजय सिंह एसएसपी देहरादून l

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन के दृष्टिगत बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा तथा चार धाम मार्गो की जानकारी प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा रूट पर सूचना संबंधित फ्लेक्स बोर्ड लगाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में पुलिस द्वारा डोईवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत मुख्य स्थानों पर मार्गों के विवरण/भू स्खलन क्षेत्र/मार्गों के पूर्ण विवरण से संबंधित साइन बोर्ड लगाये गये।

You may have missed

Share