
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
*डोईवाला पुलिस ने क्षेत्र मे हुयी वाहन चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर वादी नन्दकिशोर पुत्र स्व0 श्री मोहल्ला सिंह निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला, जिला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी मिल रोड डोईवाला स्थित दुकान पर खडी उनकी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07- डीजेड-2417 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-188/2025 धारा-305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से दिनांक: 13-07-25 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान चौकी गेट हर्रावाला बैरियर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र जगदीश कुमार को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
आकाश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी शिवाजी एनक्लेव, जैन प्लॉट, रायपुर रोड, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:-*
1- मु०अ०सं०- 188/25 धारा 305 ए/317(2) भा0न्या0सं0 कोतवाली डोईवाला
2- मु०अ०सं०- 74/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना बसन्त विहार
3- मु०अ०सं०- 127/20, धारा 380,411 भादवि, थाना बसन्त विहार
4- मु०अ०सं०- 151/20, धारा 379,411 भादवि, थाना बसन्त विहार
5- मु०अ०सं०- 220/24 धारा 305ए/317(2) भा०न्या०सं० थाना कैन्ट
*बरामदगी:-*
स्कूटी संख्या- यू0के0-07- डीजेड-2417 हौंडा ग्रेजिया
*पुलिस टीम:-*
01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- कानि0 हरीश उप्रेती
03- कानि0 मनीष वेदवाल
04- कानि0 कुलदीप
05- कानि0 सचिन सैनी
06- कानि0 सुरेन्द्र रावत

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने करोड़ो रुपयों की ठगी करने वाले हाफ़िज़ को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!