विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण मित्रो को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यावरण मित्रो को साफ सफाई कार्य करने मे कोई परेशानी न हो। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चन्द्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में साफ सफाई का कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रो को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 50 पर्यावरण मित्रो को गर्म जैकेट, टोपी एवं जूते उपलब्ध कराये गये। ताकि पर्यावरण मित्रो को विषम कठिन परिस्थितियों में साफ सफाई का कार्य करने मे कोई दिक्कत व परेशानी न हो।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह