राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
जिलाधिकारी ने श्री नीलकंठ मार्ग का किया निरीक्षण
कोटद्वार। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने देर सांय नीलकंठ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए शांति व यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु 01 सुपर जोन, 07 जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं।कांवड मार्गो पर समुचित व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा निरंतर रूप से निगरानी बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कांवड मार्गो पर कही भी हैंडपंप दुरूस्थ नहीं पाये जाने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को कडी फटकार लगाते हुए 12 घंटे में हैंडपंप सुचारू करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, वन विभाग के अधिकारियों को कांवड यात्रा के दौरान संचार व्यवस्था दुरुस्त करने व पर्याप्त हैंडसेट अपने-अपने पास रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को कांवड यात्रा के दौरान मुख्य स्थानों पर आस्का लाइट, पैलिकेट लाइट, टॉर्च व साउंड सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये।।साथ ही कांवड यात्रा के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए कार्मिकों की तैनाती तीन शिफ्टों में किये जाने हेतु रोस्टर तैयार करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये।इसके अलावा जिलाधिकारी ने नीलकंठ मार्गो पर होटल, ढाबों व दुकानों का निरीक्षण कर रेट लिस्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा