
सीएम के निर्देश पर बीयरबार पब पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की है जिसका निर्दशन खुद जिलाधिकारी सविन बंसल कर रहे थे यह चैकिंग अभियान रात्रि 1:40 बजे तक चलता रहा इस अभियान की सबसे बडी बात रही कि रात्रि 11 बजे तक टीमों को नहीं था कि क्या मामला है टीम के सभी सदस्यो को फोन कर के ज़िलाधिकारी के कार्यालय पर बुलाया गया जिसके बाद डीएम ने रात्रि 11:10 पर टीमों को टास्क हेतु टीम को रवाना किया गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारी को शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित पाए जाने वाले पब, बार पर स्वतंत्र रूप से कठोर कार्यवाही करने को निर्देश दिये गये थे जिसके बाद रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा शहर में बार एवं पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।जिसमे जिला प्रशासन की 5 टीम जिलाधिकारी के निर्देशन में रात्रि 11:00 के उपरांत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से छापेमारी के लिए अलग स्थानों को रवाना हुई टीम को जिलाधिकारी स्वयं बिना नेम प्लेट के वाहन से रैकी कर रहे थे और, सभी टीमों से संपर्क में थे जिलाधिकारी, निरंतर कर रहे थे टीमों को मॉनिटर एवं निर्देशित । देर रात्रि तक शराब पिलाने पर होगी मुकदमा दर्ज के साथ कठोर कार्रवाई। निरंतर चलते रहेंगे छापेमारी अभियान डीएम ने दिए निर्देश। किशननगर चौक के समीप में ब्रिस्टल बार, 11:22 बजे को खुला पाया गया जिसे ताला लगाकर उप जिलाधिकारी ने चाबी अपने कब्जे में लेते हुए, बार संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की।रियोन टुकड़ा के मैनेजर पर प्राथमिक होगी दर्ज, रात्रि 11:00 के उपरांत 20 लोगों से अधिक को शराब परोसते पाए गए, टीम से की अभद्रता।
राल्फ पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब पहुंचने पर कार्यवाही.
एक साथ अलग स्थानों पर हुई, छापेमारी की कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कोई भी बार, पब रात्रि 11:00 बजे के बाद संचालित होना पाया जाता हैं, तो सम्बंधित बार एवं पब के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करते हुए, वैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल पर लाई जाए।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त