जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 श्रीमति सोनिका ने आज देर शाम पलटन बाजार से राजा रोड, दर्शनी गेट के मध्य के संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। और वहा पर फैैैली अव्यवस्थाओ को देख कर जिलाधिकारी के सब्र का बांध टूट गया, कारण था जगह जगह बेेतरतब फैला सामान ,मलबा और निर्माण सामग्रीं इस पर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी ने पावर कारपोरेशन द्वारा बिछाई जा रही भूमिगत केबल के व्यवस्थित ढंग से कार्य करने तथा निर्माण सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए सड़क को त्योहारों से पहले ठीक कर लिया जाए ताकि जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना हो साथ ही यातायात को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार की सामग्री मार्ग पर ना फैली हो यदि किसी भी प्रकार की खुदाई की जाती है तो मलवा उचित तरीके से रखा जाए ताकि यातायात बाधित ना हो इसके साथ कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करने हेतु स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया।


More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!