
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यम्केश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के पास बने डीप बरियल पिट में बायो मेडिकल वेस्ट पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में तैनात कार्मिको को कड़ी फटकार लगाई। चिकित्सालय में एक्सपायरी डेट के डस्टिंग पाउडर व इंजेक्शन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में तैनात फार्मेसिस्ट सीपी भट्ट को एडवर्स एंट्री दिए जाने के साथ-साथ संबंधित एमओआईसी का स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यम्केश्वर की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। चिकित्सालय में पसरी गंदगी को देख जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई।प्रसव कक्ष के रिसते जल संयोजन, गैलरी में लगे विद्युत संयोजन को ठीक करवाने के भी निर्देश दिए। मौके पर उप जिलाधिकारी यम्केश्वर स्मता परमार, बीडीओ दृष्टि आनंद, डॉक्टर पारुल आदि उपस्थित थे।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द