
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये टोल फ्री नम्बर ।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी , पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है ।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डिवीज़नवार ट्यूबवैल, हैन्डपम्प, नलकूप, टैंकर आदि की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शाम तक उपलब्ध करांए साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की बर्बादी की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करते हुए पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए । पानी की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जलनिगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पानी की समस्या, लीकेज़ गंदा पानी आने की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्याओं की शिकायतों पर प्रभावी समन्वय हेतु जल संस्थान एवं पेयजल निगम के एक-एक कार्मिकों को कंट्रोल रूम में तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 जल संस्थान नमित रमोला, राजीव सैनी, अधि0 अभि0 पेयजल निगम मो0 वसीम अहमद, रायसाहब, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से पीके वर्मा एवं आशीष कठैत सहित संबंधित विभागों के अधिकारीयो ने भाग लिया।

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग