
देर रात भारी वर्षा के चलते कारलीगाढ सहस्त्रधारा में रात्रि में बादल फटने की घटना के बाद नदी ने विकराल रूप ले लिया जिसके चलते करलिगाड़ का एक पुल बहने की सुचना मिल रही है नदी के तेज़ बहाव के चलते नदी किनारे बनी दर्ज़ेनो दुकानों को क्षति पहुंची है तो वही दो होटलों के भी गिरने की खबर आ रही है सुचना के बाद जिला प्रशासन ने रात में हीं रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी करते हुए आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है डीएम सविन बंसल ने घटना की जानकारी मिलते हीं खुद कमान संभालते हुए रात ही विभागों से समन्वय कर; मौके पर एसडीआरएफ; एनडीआरफ; लोनिवि; द्वारा साजो सामान जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू टीम भेजकर राहत और बचाव का काम शुरू करा दिया इस घटना में
दो लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनकी खोजबीन जारी है

आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में जिला प्रशासन; आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग सक्रिय मोड में
डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात्रि में ही पहुंची घटनास्थल पर पहुंच गई थी

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट