राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून से सटा सहसत्रधारा का भरी गर्मी मे भी सर्दी का एहसास कराने वाला फ्रिज के पानी की माफिक ठंडा ठंडा पानी चिलचिलाती धूप मे भी ठंड का अह्सास कराता है जिसके चलते सहत्रधारा मे शोहदो उठाईगिरो का बोलबाला रहता है इस पिकनिक स्पाट पर रोजाना करीब 50 हजार लोगो का आना जाना होता है लेकिन इन असमाजिक तत्वो के भय से यहा पर सभ्य लोगो का आकर नहाना दुश्वार हो गया है यहा पर तैनात पुलिस कर्मी तेज धूप मे भी भागदौड करते रहते है लेकिन पुलिस वालो की नजरे बचाकर ये लोग नदी किनारे झाविमो मे छिपकर शराब के जाम झनकाते रहते है और नशा चढने के बाद लडाई झगडे कर क्षेत्र को बदनाम करते है नाम ना लिखने की शर्त पर डयूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि दिन भर मे हम करीब दो तीन चक्कर पूरी सहसत्रधारा के लगाते है तेज धूप और गर्मी मे पसीने के कारण वर्दी खराब हो जाती है अगर कप्तान साहब हमे 10 पीआरडी या होमगार्ड के जवान दे दे तो हम सहत्रधारा के माहोल को एक दम साफ सुधरा कर देगे स्थानीय दुकानदारो का कहना है कि इन असमाजिक तत्वो के कारण ही यह देश विदेश मे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बदनाम ना हो हम लोग पुलिस की हरदम मदद करते रहते है जो लोग इस पर्यटक स्थल पर शराब पीकर झगडा करने का प्रयास करते है उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर अपना फर्ज पूरा करते है आपको बता दे कि सहस्त्रधारा अपने गंधग जल और ठंडे पानी से लबालब तालाबो के लिए मशहूर है जिसके चलते लोग यहा खिचे चले आते है लेकिन पुलिस बल की कमी के चलते उन्हे इन असमाजिक तत्वो की हरकतो का शिकार होकर मायूसी हाथ लगती है अब देखना ये है कि जिले के तेज तर्रार एसएसपी इस पर्यटक स्थल पर आने वाले लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस पीआरडी या होमगार्डो की तैनाती कितनी जल्दी कर स्थानीय लोगो के साथ-साथ पर्यटको की सुरक्षा का इंतजाम कब तक करते है।

More Stories
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने सोनप्रयाग पहुंचकर किया यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण,वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली अपेक्षित वृद्धि के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस व भीड़ प्रबन्धन करने के दिए गए निर्देश, हर श्रद्धांलु को सुरक्षित दर्शन कराकर वापस भेजना हमारी पहली प्राथमिकता – निहारिका तोमर sp रुद्रप्रयाग !
एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा,चोरी के जेवरात सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में !
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के जारी किये निर्देश।