गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले का मैठाणा गांव मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। गांव की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी चमोली से मिला।
ग्राम प्रधान मैठाणा शिव प्रसाद डिमरी, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने बताया कि मैठाणा गांव को जिला प्रशासन की ओर से मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से मिल कर गांव में एलोपैथिक चिकित्सालय, मैठाणा इंटर कालेज में विज्ञान संकाय खोलने तथा विजय लाल लोहानी की स्मृति में गेट बनाये जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिस पर जिलाधिकारी की ओर से सकात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद खंडूरी, महेंद्र मिश्रा, मुकेश चंद्र सती, हिम्मत लोहानी, मदन कोठियाल, विनोद मिश्रा, सीमा सती, अंजली डिमरी आदि शामिल थे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा