देहरादून अक्टूबर से चार धामों के कपाट बंद होने का क्रम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रातरू साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

More Stories
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार ली समीक्षा बैठक,18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पकड़ा गया आरोपी जादू टोन का खौफ दिखा कर मासूम लोगो के साथ देता था ठगी की घटना को अंजाम,पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 05 लाख रुपयों की नकदी की बरामद, पकड़ा गया ठग खुद ही घरों मे पोटली फेंककर दिखाता था भुत प्रेत का भय.!
समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी मित्र पुलिस. खून का रिश्ता नहीं था, फिर भी फर्ज निभा गए, एक यूनिट रक्त देकर आरक्षी परमजीत सिंह किसी की जिंदगी बचा गए।”