देहरादून
पुलिस विभाग में स्थित महिलाएं रील बनाने में मस्त हैं काम काज ठप, दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया में देहरादून में स्थित डायल 112 की महिलाओं का डांस खूब वायरल हो रहा है। और रील बनाने में महिलाएं इतनी व्यस्त हैं कि पीछे से फोन बज रहा है जिसको उठाने तक कि जरूरत नही समझ रही हैं। ये वायरल वीडियो देहरादून एसएसपी ऑफिस के ऊपर बने डायल 112 के ऑफिस के अंदर की है जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात के हैं और दीपावली से कुछ दिन पहले इंस्ट्राग्राम में यही की एक कर्मचारी ने डाले हैं।
ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का यह वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने कहा कि पहले भी इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश भी जारी कर चुके हैं। जिसने भी इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त