March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दिल्ली से ऋषिकेश घुमने आया जोडा नहाने के दौरान गंगा मे बहां,पुलिस और एसडीआरएफ सर्च अभियान मे जुटी।,

ऋषिकेशः दिल्ली से तपोवन घूमने पहुंचे एक युवक और युवती नीम बीच पर नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस दोनों की तलाश गंगा में कर रही है। फिलहाल गंगा में युवक और युवती का कुछ पता नहीं चला है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि तपोवन नीम बीच पर नहाने के दौरान एक युवक और युवती गंगा में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 

लोगों से पूछताछ के बाद गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया गया। फिलहाल गंगा में युवक और युवती का कुछ पता नहीं चला है। मौके पर कुछ सामान बरामद हुआ है। जिसमें एक पर्स भी पुलिस को मिला। जिसमें मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान 26 वर्षीय लवप्रीत निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली और युवती की पहचान नेहा राठौर निवासी संत नगर करोल बाग दिल्ली के रूप में हुई है।

दोनों ने तपोवन से बाइक घूमने के लिए किराए पर ली थी। जिसे लेकर वह नीम बीच पहुंचे थे। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

You may have missed

Share