देहरादून
पटेलनगर क्षेत्र से गुमशुदा/अपहर्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा हत्या की साजिश में शामिल 02 अभियुक्तों 01: अजय कुमार पुत्र रामपाल तथा 02: धनराज चावला पुत्र संजय चावला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश तथा उसकी पत्नी गीता पत्नी हिमांशु घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर राज्यों में दबिशें दी जा रही हैं। दोनो अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
*विवरण ईनामी अभियुक्त:-*
1- हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी: नई बस्ती, सुनहरा रोड, रूडकी, जनपद हरिद्वार
2- गीता पत्नी हिमांशु निवासी उपरोक्त, मायका – मौहल्ला कायस्थ वाडा, देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमोर मार्ग, देहरादून

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक