
बालाजी सेवा समिति के सहयोग से हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी गरीब और निर्धन कन्याओ का विवाह कराया जा रहा है श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखलेश अग्रवाल ने कहा की गत पिछले कई वर्षो से *श्री श्री बालाजी सेवा समिति, देहरादून* के सानिध्य मे 600+ से अधिक दिव्यांग जरूरतमंद परिवारों की कन्याओ का विवाह कराया जा चुका है उसी के निमित्त
*17 मई 2026, रविवार* को *अतुल्यम रिसॉर्ट, भाऊवाला* देहरादून में
8 जरूरतमंद परिवारो की कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं कन्यादान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। *समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता* ने बताया की बारात 3:00 बजे व वरमाला 5:00 बजे पश्चात् 6 बजे फेरे ,
रात्रि 7:30 बजे “प्रीति भोज”
के बाद नवदम्पत्तियों जरुरत का उपहार /स्त्रिधन देकर विदाई की जायेगी

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट