
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं बीडीसी की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये अनावश्यक रूप से देहरादून न आना पड़े इसके लिये जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जनपदों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो जाय।

More Stories
उत्तराखण्ड STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को किया गिरफ्तार, stf टीम ने किया फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा, पकड़े गये आरोपी के उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े तार.!
देहरादून की रायपुर पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की करीब 5 लाख रुपयों की ज्वेलरी की बरामद, पकड़े गए आरोपी अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम !
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026’ के तहत नैनीताल पुलिस SOG व साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता,म्यूल बैंक खातों व अनाधिकृत ऐप के जरिए करोड़ों के अवैध ट्रांजेक्शन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट का किया भंडाफोड़,पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित 6 अभियुक्त किये गिरफ्तार, 2 विधि-विवादित किशोर किये निरुद्ध, पुलिस ने आरोपियों भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड, 2 दर्जन एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, एवं लाखों रुपये किये बरामद,गिरोह द्वारा 4 महीने में अब तक 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी की घटना को दिया जा चूका है अंजाम. !