
आज जनपद देहरादून की एसओजी टीम में नियुक्त मुख्य आरक्षी कमल जोशी का ह्रदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत कमल जोशी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत कमल जोशी जी मूल रूप से ग्राम: डुगरा कोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत के रहने वाले थे, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ रूड़की हरिद्वार में रह रहे थे। दिव्यंगत कमल जोशी जी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी, जो वर्तमान में 40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार में मुख्य आरक्षी की ट्रेनिंग कर रहे थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा