
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
दिनांक 29/05/23 को वादी श्री परितोष कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी जमनीपुर, थाना सहसपुर, देहरादून ने अपनी पल्सर मोटर साईकिल नंबर UK07DW5546 चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु०अ०स० 172/2023 U/S 379 ipc बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक देहात महोदया एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर महोदय* के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात वाहन चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 30/05/23 को दौराने चेकिंग धोलातप्पड रोड, देहरादून से अभियुक्त शोयल पुत्र श्री फारुख निवासी ग्राम खुसालपुर, सहसपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष एवं सहबान उर्फ रेंचो पुत्र श्री इकरार निवासी ग्राम खुसालपुर, सहसपुर देहरादून उम्र 18 वर्ष को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की गई 01 पल्सर 150 मोटर साईकिल नंबर UK07DW5546 चोरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
*(१) शोयल पुत्र श्री फारुख निवासी ग्राम खुसालपुर, सहसपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष
*(१) सहबान उर्फ रेंचो पुत्र श्री इकरार निवासी ग्राम खुसालपुर, सहसपुर देहरादून उम्र 18 वर्ष
*बरामद वाहनों का विवरण*
1- एक अदद पल्सर 150 मोटर साईकिल नंबर UK07DW5546
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
१.)उप निरी० प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कुल्हाल
२.) का0 राजेश
३.) का० गौरव

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ