March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

चकराता पुलिस ने गुरु और शिष्या के रिश्तो को तार तार करने वाले आरोपी मास्टर को किया गिरफ्तार, स्कूल मे पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची से किया था बलात्कार, देहरादून पुलिस आरोपी टीचर को नैनीताल से ले आई घसीटकर l

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

देहरादून की चकराता पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से बलात्कार के आरोपी मास्टर को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 13/04/2025 को वादी निवासी चकराता द्वारा थाना चकराता में लिखित तहरीर दी कि मंझगाँव में रहने वाले एक व्यक्ति पियाराम जोशी पुत्र रूपराम जोशी, जो राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक है, के द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के बाद प्रार्थी की बहन काफी डर गई तथा उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता पर मु0अ0सं0-03/2025 धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं तथा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 16-04-25 को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

पियाराम जोशी पुत्र श्री रूपराम जोशी निवासी ग्राम मंझगाँव, थाना चकराता, जनपद देहरादून

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी

2- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता

3- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर

4- कां0 सुधीर, थाना चकराता

5- कां0 यशपाल, थाना चकराता

6- कां0 नरेन्द्र, (एसओजी)

7- कां0 पंकज (एसओजी)

You may have missed

Share