देहरादून
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस राशि को उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर मुश्किल समय में सहारा प्रदान किया है, इसके लिए उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का विशेष तौर पर आभारी है।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार