कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से तहरीर दी गई है।
आरोप है कि आईपी सिंह ने अयाज अहमद की प्रमोशन संबंधी आई फाइल पर बिना कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में लाए प्रमोशन पर मुहर लगा दी। इससे अयाज अहमद प्रमोट होकर मुख्य अभियंता बन गए। कई दिनों से चल रहे इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री शासन व लोक निर्माण विभाग में भी तनातनी देखी जा रही थी। अब सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री के स्टाफ द्वारा ही मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद कई और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए है।
बताते चले की आईपी सिंह को सतपाल महाराज के स्टाफ में तैनाती से पहले ही हटाया जा चुका है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य अभियंता को शासन हटाएगा या मुकदमे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि इंस्पेक्टर डालनवाला ने की है।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा