
यातायात पुलिस के कैमरों का कमाल, फर्जी नम्बर लगाकर संदिग्ध वाहन चलाने वाले व्यक्ति को पकडा, वाहन हुआ सीज, हुआ मुकदमा, अब होगी जेल*
राजधांनी देहरादून एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमे यातायात पुलिस देहरादून को अनूप कुमार S/O श्याम नन्दन प्रसाद R/O 365/1 पाकेट D-6 सेक्टर- 6 रोहिणी दिल्ली द्वारा ईमेल के माध्यम से शिकायत की गयी कि उनकी *गाडी सं0 DL-8CAY-3344* जो कि उनके पास दिल्ली मे है । परन्तु दिनाक 12-5-2023 को कारगी चौक देहरादून मे उनकी गाडी का ऑनलाइन चालान प्राप्त हुआ है जबकि उनकी गाडी उस दिन उनके घर पर ही थी ।
*उक्त सम्बन्ध में अनुज, पुलिस उपाधीक्षक यातायात देहरादून* उक्त शिकायती ईमेल पर संज्ञान लेते हुए अपने निकट पर्यवेक्षण में उक्त वाहन का नम्बर आईटीडीए ट्रैफिक कन्ट्रोल में सर्विलांस हेतु लगाया गया तथा उक्त वाहन पर लगातार मॉनिटरिंग की गयी । आईटीडीए ट्रैफिक कन्ट्रोल रुम को उक्त वाहन दिनांक 28/5/2023 को शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालन करते हुए पाया गया जिस पर जिस पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा शहर के सभी चैकिंग अधिकारियों को वाहनों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया जिसमें उक्त वाहन को चैकिंग कर्ता अधिकारी अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा कारगी चौक पर पकडा गया । चैकिंग अधिकारी द्वारा वाहन चालक से वाहन सं0 DL-8CAY-3344 के दस्तावेज मांगे गये तो उनके द्वारा वाहन सम्बन्धी दस्तावेज नहीं दिखाये गये जिसके उपरान्त वाहन का नम्बर ई- चालान मशीन में डाला गया तो उक्त वाहन का चेसिस व इंजन न0 मौके पर खडे वाहन के चैसेस व इंजन नम्बर से भिन्न था जिससे प्रतीत हुआ कि उक्त वाहन में गलत नम्बर प्लेट लगातार वाहन का संचालन किया जा रहा है जो कूटकरण कर धोखा देने की नीयत से इसका प्रयोग किया जा रहा था जो कि जुर्म धारा 420/482/483 भादवि का अपराध है । उक्त सम्बन्ध में वाहन संख्या DL-8CAY-3344 के चालक *साकेत S/O सुनील कुमार* R/O 6 न0 पुलिया गढवाली कालोनी थाना रायपुर व *वाहन स्वामी गौरव S/O ब्रहमपाल सिह* R/O ग्राम भाजू थाना बाबरी जिला शामली के विरुद *थाना पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत* किया गया है ।
यातायात पुलिस इस प्रकार की शिकायतों तथा प्रार्थना पत्रों पर त्वरिंत संज्ञान लेत हुए कार्यवाही की जाती है । सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, बिना नम्बर / दूषित प्लेट लगाकर वाहन संचालन करनें पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी तथा इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना