
आज दिनांक 26.04.2026 को देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही एक इग्निस कार (UK12G-5971), जिसमें 06 लोग सवार थे, देवप्रयाग कुंडाधार से लगभग 01 किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष देवप्रयाग श्री अमरजीत रावत मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना विलंब के स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु बागी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
*घायल व्यक्तियों के नाम*
1 जगदीश सिंह रावत पुत्र कुन्दन सिंह
2 साक्षी पत्नी हेमन्त सिंह
3 मनोरमा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह
4 हेमन्त रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह
5 देवेश पुत्र देवेन्द्र सिंह भंडारी
उपरोक्त निवासी गण
कफलना पोस्ट ऑफिस खांडूसैन पौड़ी गढ़वाल

More Stories
विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा,प्रारूप-7 की आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक निस्तारण करने पर जोर,.
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था