आज दिनांक क्रिसमस डे के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलाराम चौक से गुजरने के दौरान ट्रैफिक के दबाव को देखकर गाडी से उतर गये और हाथ मे वायरलैस थाम कर यातायात की व्यवस्था को खुद संभालते नजर आये आपको बता दे कि जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी व देहरादून व आसपास के सभी होटल ,रिजॉर्ट फूल होने की जानकारी मिल रही है जिसके चलते राजधानी मे ट्रेफिक का दबाव बढ गया जिसको देखकर ही एसएसपी देहरादून अजय सिह ने ट्रैफिक व्यवस्था की स्वयं लगातार मॉनिटरिंग करते हुए दिलाराम चौक पर नजर आये गौरतलब है कि आज क्रिसमस डे के अवसर पर व लंबा वीकेंड व बच्चो के छुट्टियां पड़ने पर मसूरी,देहरादून व आसपास के इलाको में पर्यटकों के अधिक आवागमन के कारण सभी होटल ,रिजॉर्ट फूल हो गए है ,उसके उपरांत भी पर्यटकों का आवागमन जारी है।
क्रिसमस डे के अवसर पर यातायात व्यवस्था के अधिक दबाव के कारण जनपद के सभी अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने हेतु मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर उपस्थित है, यातायात के अत्याधिक दबाव व अत्यधिक पर्यटक आने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं दिलाराम चौक पर ट्रैफिक का मोर्चा स्वयं संभाला व लगातार मॉनिटरिंग ट्रैफिक की की जा रही है, पर्यटकों के अत्यधिक आने के कारण शहर में यातायात का दबाव है सभी पुलिस अधिकारी गण यातायात व्यवस्था का संचालन स्वयं किया जा रहा है,ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस ,cpu के अतिरिक्त थानों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त फोर्स ड्यूटी हेतु लगाया गया है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त