गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर शुक्रवार की सांय को छिनका स्लाइटिंग जोन के पास से बाइक के अनियंत्रित होने से उसमें सवार दो युवकों के छिटक कर अलकनंदा नदी में गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। शुक्रवार की देर रात्रि तक पुलिस ने सर्च आरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेश्क्यू आपरेशन शुरू किया तो बाइक सवार दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जिससे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। साथ ही दूसरे युवक की खोजबीन जारी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से आगे छिनका के स्लाइड जोन के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिससे उसमें सवार दो युवक छिटक कर अलकनंदा नदी में गिरने की सूचना मिली है। जिसके बाद थाना चमोली से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवारों की खोजबीन शुरू कर दी है। देर सांय की घटना होने और अंधेरा बढ़ जाने के कारण शुक्रवार को रेश्क्यू आपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार को फिर से पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद नदी से एक शव को बरामद किया गया है। दूसरे युवक की खोजबीन की जा रही है।

More Stories
कोटद्वार पुलिस ने dj बजाने से मना किया तो शाहिद ने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर कर दिया हमला,आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी मे भी कर दीं तोड़ फोड़, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार फरार की तलाश मे जुटी पुलिस !
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने दो सगे भाइयो सहित तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, शनिवार को निम्बू मिर्ची लटकाने के बहाने करते थे घरो की रेकी, बिना कैमरे वाले इलाके मे चटका देते थे बंद घरो के ताले,पुलिस को आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद !