
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता में गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवं कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में आयोजित एक सभा में सर्वोदय के संस्थापक एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता भारतरत्न आचार्य विनोबा भावे की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी, विनोबा व जयप्रकाश नारायण के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सर्वोदय विचारों के प्रवाह हेतु गांधीवादी वयोवृद्ध श्री सूर्यनारायण पांडे को “विनोबा भावे स्मृति सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह