
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी भोपा एवं थाना प्रभारी भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.07.2025 को अभियुक्त साकिब पुत्र मेहरबान निवासी नयागांव थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा खेत पर चारा लेने गयी एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गयी तथा खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वादिया से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना भोपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना भोपा पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे में अभियुक्त को ग्राम कासमपुरा में अमित की पेस्टीसाईड की दुकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 इलैक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* साकिब पुत्र मेहरबान निवासी नंगला बुजुर्ग उर्फ नया गांव थाना भोपा, मुजफ्फऱनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
▶️ 01 स्कूटी, इलेक्ट्रिक (घटना में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 236/25 धारा 62/64(ए)/74/115(2) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगऱ।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सतपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 रोहताश सिंह थाना भोपा, मुजफ्फऱनगर।
*4.* का0 प्रवीन कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1071 अलीम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान