
सुप्रीमकोर्ट के सख्त आदेशो के बाबजूद अपनी हठधर्मी के चलते राजपुर रोड पर बने AZURE बार मे देर रात तक तेज आवाज मे डीजे की आवाज पर लोग थिरक थिरक कर आस पास के लोगो की नींद हराम की हुई थी स्थानीय लोगो के लगातार विरोध के बाद भी पैसे और रौब के रुआब मे बार मालिको के कान पर जूं तक नही रैंगी तो थक हार कर स्थानीय लोगो ने एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिस पर एसएसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग को इस बाबत अवगत कराया तब जाकर जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने इस बार के खिलाफ कार्यवाही करने के बाद बताया कि राजपुर रोड आवासीय कॉलोनी में स्थित AZURE बार में तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायतों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के संस्तुति के आधार पर बार को अस्थाई रूप से सीज कर दिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक ना होने पर बार को पूर्ण रूप से बंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
पिरान कलियर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर STF ने की बड़ी कार्रवाई,मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,1150 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल एवं 10 कोडीन कफ सिरप बरामद,अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में धारा 8/22/29 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग हुआ पंजीकृत।