
उधमसिंह नगर के काशीपुर में एक कलयुगी छात्र ने अपने शिक्षक को गोली मार कर घायल कर दिया गोली लगने के बाद टीचर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया जहा पर डाक्टरो ने कंधे के पास लगी गोली को आपरेशन कर के बाहर निकल दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गोली मारकर शिक्षक को घायल करने वाला छात्र टिफिन में तमंचा रखकर लाया था। लंच टाइम की घंटी बजने पर विद्यार्थी बाहर निकलने लगे तो उसने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया।श्री गुरुनानक कॉलोनी निवासी शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने रोज की तरह बुधवार को सबसे पहले 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया। इसके बाद वह 9:45 बजे कक्षा नौ में भौतिक विज्ञान विषय पढ़ा रहे थे। कक्षा खत्म होते ही लंच ब्रेक हो गया। तब बच्चे कक्षा से बाहर लंच करने के लिए निकलने लगे। इसी बीच कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलराजपुर निवासी कक्षा नौ का छात्र भी टिफिन लेकर निकलने लगा। उसने टिफिन से तमंचा निकालकर अचानक उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाएं कंधे पर लगी। बताया कि जब छात्र भागने लगा तब अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपी छात्र अपने पापा की अलमारी से तमंचा चुरा कर लाया था पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की आरोपी छात्र के पिता की अलमारी में यह तमंचा कहा से आया था !

More Stories
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार