
राजीव शास्त्री(राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
खानपुर के विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर रविवार को गाड़ियों में भरकर आए पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आप को बता दें कि विगत कुछ दिनों से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ओर खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयान बाजी हो रही थी जिससे विवाद बढ़ता जा रहा था।सूत्रों की माने तो प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के माता पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिससे कुपित होकर उमेश कुमार ने उन्हें चुनौती दी थी।जिस पर पलटवार करते हुए प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ आज रविवार को उमेश कुमार के रुड़की स्थित कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करते हुए गोलियां चलाने लगे गोलियों की आवाज सुन कर आसपास के लोग दहशत में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भरी पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है जांच में दोषी पाए जाने वाले हर दोषी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पूर्व विधायक चैंपियन और वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!