
थाना डोईवाला पर दिनांक 14/10/22 को श्री पुष्पेंद्र कुमार पुत्र श्री राम अवतार निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि ITZ इंस्टिट्यूट कुँआवाला मे दिनांक 14/10/22 को SSC दिल्ली पुलिस की परीक्षा आयोजित की गयी। उक्त परिक्षा की द्वितीय पाली में सूरज कुमार पुत्र श्री सुभाष चौधरी निवासी मोहम्मदपुर मोर खुर्द, मेरठ, उत्तर प्रदेश की परीक्षा थी। प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान जब आधार कार्ड से अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो से मिलान किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हुआ, जिस पर चैंकिग अधिकारी इस सम्बन्ध मे उपरोक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम *अभय कुमार पुत्र श्री राजनंदन सिंह निवासी राजगीर जिला नालंदा बिहार* बताया एवं यह भी बताया कि वह सूरज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया है तथा सूरज के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 50,000/= रुपये उसकी लेन-देन की बात हुई है। दाखिल प्रा0पत्र से प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उच्चाधिकारीगणों को तत्काल प्रकरण से अवगत कराया गया । उक्त प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण के अनुक्रम में कोतवाली डोईवाला पर तुरन्त अपराध के अनुरूप मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी हर्रावाला/उप- नि0 नवीन डंगवाल के सुपुर्द की गई तथा विवेचक द्वारा उक्त अभियुक्त को दिनांक 14/10/2022 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समक्ष पेश किया जा रहा है व अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0-370/22 धारा 419/420/468/471 भादवि बनाम अभय कुमार उपरोक्त
*गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण*
अभय कुमार पुत्र श्री राजनंदन सिंह निवासी राजगीर, जिला नालंदा, बिहार उम्र-28 वर्ष।
*बरामदगी विवरण*
01-प्रवेश पत्र
02- मूल आधार कार्ड
03-SELF DECLARATION FORM

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना