
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान और वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के वक्त निर्देशों के क्रम में तहसीलदार थलीसैंण के नेतृत्व में थानाध्यक्ष थलीसैंण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चौथान में उफरैंखाल क्षेत्र के ग्राम कफलगांव मल्ला, भरनौ एवं पापतोली में बंजर भूमि, भूमिधारकों की भूमि व राज्य सरकार की भूमि पर उगी हुई लगभग 0.340 हेक्टेयर(17 नाली) भांग को मौके पर ही नष्ट किया गया। भांग विनष्टीकरण के दौरान ही संबंधित टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम वासियों को चेतावनी दी गयी कि अपनी भूमि/भवनों के आसपास उगी भांग की खेती को एक सप्ताह के अन्दर स्वयं नष्ट कर दें अन्यथा संबंधित के विरूद्व कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त सभी ग्राम प्रधानों को भी भांग की अवैध खेती को नष्ट करवाने हेतु नोटिस जारी किये गये हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती के चिन्हीकरण की कार्यवाही गतिमान है। चिन्हीकरण के पश्चात विनष्टीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। भांग के विनष्टीकरण के दौरान तहसीलदार थलीसैंण आंनद पाल, उप निरीक्षक थाना थलीसैंण संजीव मंमगाई, राजस्व निरीक्षक भीम सिंह असवाल मौजूद रहे।


More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं