*थाना राजपुर*
दिनांक: 14-04-24 को वादी द्वारा थाना राजपुर पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष का घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 91/24 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया, साथ ही मोबाइल सर्विलांस व सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग अपहर्ता को रामपुर बुतहर जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश से अभियुक्त रिजवान के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।अभियुक्त को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*:
रिजवान उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी कामराजपुर थाना नागल जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष।
*पुलिस टीम:*
(1) उ0नि0 विकेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
(2) म0उ0नि0 भावना
(3) कां0 सुरेंद्र
(5) हे0कां0 किरण (एसओजी)

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग