
देहरादून की राजपुर पुलिस ने 9 वर्षो से फरार हत्या के आरोपी वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है अभियुक्त ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2014 में जाखन निवासी एक व्यक्ति कि हत्या को अंजाम दिया था पुलिस ने घटना मे शामिल दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार जेल भेज दिया था लेकिन वर्ष 2015 में अदालत से जमानत लेने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसके चलते अदालत ने आरोपी के गैर जमानती बारंट जारी कर दिये थे लेकिन शातिर दिमाग आरोपी लगातार पुलिस को गच्चा दे रहा था आपको बता दे कि न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं, निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना राजपुर पर गठित टीम द्वारा वर्ष 2015 से फरार चल रहे वारेंटी अभियुक्त दीपक पवांर को जाखन के दून विहार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त दीपक पंवार द्वारा वर्ष 2014 में जाखन निवासी राहुल देवगन व उसके साथी फिरोज, जो की रुड़की का रहने वाला था, पर अपने साथी दिगपाल सिरोही उर्फ बॉबी सिरोही के साथ प्रॉपर्टी के विवाद मे जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें फिरोज की मौके पर मृत्यु हो गई थी व राहुल देवगन द्वारा किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई गई थी। जिस सम्बन्ध में *थाना राजपुर पर धारा 302/120बी भादवी तथा 25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पूर्व में दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2015 में मां0 न्यायालय से अभियुक्त द्वारा जमानत ली गयी थी, जिसके पश्चात से ही अभियुक्त दीपक पवांर लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध मां0 न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वांरट जारी किये गए थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा उसके घर एलम थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश में कई बार दबिश दी गई थी पर अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने व पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
दीपक पवार पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम अलम,थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश, हाल पता दून विहार थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल विकास कुमार

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द