
*बच्चो की सुरक्षा का दयित्य दून पुलिस का, कोई बात छुपाए नहीं, और डरे नहीं, दून पुलिस आपके साथ : एसएसपी देहरादून*
*थाना नेहरुकोलोनी*
आज दिनांक 06-10-23 को वादी द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 09 वर्ष पिछले कुछ समय से काफी डरी सहमी रहती थी, जिससे कई बार इस संबंध में पूछने पर उसके द्वारा कुछ नही बताया गया, आज सुबह उसके द्वारा काफी डरते हुये हमे बताया कि उनके मकान मालिक विशाल सैनी द्वारा उसके साथ 02 माह पूर्व गलत काम किया था और आज भी उसके द्वारा उसी तरह उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया तथा किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी के प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी में अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस टीम गठित करते हुये अभियुक्त विशाल सैनी पुत्र स्व0 नरदेव सैनी निवासी दीपनगर थाना नेहरु कॉलोनी उम्र 19 वर्ष को दीपनगर से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
विशाल सैनी पुत्र स्व0 नरदेव सैनी निवासी दीपनगर, थाना नेहरु कॉलोनी, उम्र 19 वर्ष

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं