हरिद्वार
फिल्मी स्टाइल में पुलिस हिरासत से फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार जिले में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल जाते समय आरोपित सिकंदर फिल्मी स्टाइल में पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गया था। अब दो दिन बाद आरोपित सिकंदर को पकड़कर पुलिस ने राहत की सांस ली है। आरोपित सिकंदर एक मामले में तीन साल से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सिकंदर के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे, क्योंकि सिकंदर पूर्व में की गई चोरी के आरोप में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। जैसे तैसे तीन साल बाद आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा और उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे उप कारागार रुड़की ले जा रही थी, तभी आरोपित बीच रास्ते में मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस बीच बीते गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को लक्सर से गिरफ्तार कि

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश