
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
विकास खंड बहादराबाद के लेखाकार के. सी. शर्मा को मिली, गोली से मारने की धमकी, दोपहर बाद शुक्रवार को के. सी. शर्मा ने थाना बहादराबाद में पहुंचकर लिखित तहरीर देकर जानकारी दी हैं कि मुर्सलीन नाम के व्यक्ति जो पूर्व प्रमुख के कार्यकाल में विकासखंड बहादराबाद में ठेकेदारी शुरू की थी ने विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंच कर कुछ मौजीज लोगो के सामने पीडित को गोली मारने की धमकी दी है। जिसका निवास स्थान ग्राम रणसुरा ब्लॉक बहादराबाद जिला हरिद्वार बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह ठेकेदार पिछले कई वर्षों से ब्लॉक बहादराबाद में अन्य निधियों के माध्यम से सड़के, हेड पंप आदि कार्यों की ठेकेदारी करता हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मुर्सलीन शुक्रवार को विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंचा और अपनी सांसद निधि पत्रावली भुगतान के बारे में जानकारी मांगने लगा जिस पर जानकारी देते हुए कहा हैं की अभी तकनीकी अधिकारी की रिपोर्ट लगनी बाकी है जिस कारण भुगतान होना अभी असंभव है। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। और ठेकेदार ने लेखाकार को गोली मारने की धमकी दे डाली। जिसकी लिखित शिकायत लेखाकार ने थाना बहादराबाद को दी। बहादराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री