
पहाडो की सडको पर चलना सच मे अब भगवान भरोसे ही रह गया है दुर्घटना के तीन कारण बताये जाते है नशा,नींद,और रफ्तार लेकिन जब काल का बुलावा आता है तो पहाड से लडका भारी भरकम बोल्डर खुद ब खुद चलकर कीसी की भी जान ले लेता है ताजा मामला बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ क्षेत्र धारचूला के कालिका के पास आज एक दुखद घटना घटित हुई है कालिका क्षेत्र से एक मीनी ट्रक वाहन पिथौरागढ़ की ओर आने के दौरान पहाड़ी से पत्थर आने के चलते सीधा मीनी ट्रक के उपर जा गिरा जिसके चलते मीनी ट्रक में सवार 4 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि ने बताया कि यह मीनी ट्रक कालिका से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था जिसमें कालिका पुल के पास पहाड़ी से पत्थर आकर सीधे गाड़ी के अंदर घुस गया जिसमें वाहन चालक वह एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं धारचूला पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया वही मृतको के परिजनो से सम्पर्क करने के प्रयास किये जा रहे है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द