उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल-सात सीलिंग सड़क नदी में समाई, कई क्षेत्रों का कटा संपर्क……
देहरादून: पिथौरागढ़ में थल-सात सीलिंग राजमार्ग का 50-60 मीटर हिस्सा रामगंगा नदी में समा गया है. ऐसे में थल सात सीलिंग राजमार्ग बंद होने से नाचनी, बागेश्वर, मुनस्यारी, पाखु का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है.
थल-सात सीलिंगराजमार्ग का 50 -60 मीटर हिस्सा रामगंगा नदी में समा गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. सूचना मिलने के बाद तहसीलदार दमन शेखर राणा और लोनिवि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने सड़क पर बैरिकेडिंग लगवाई. बरसात में रामगंगा नदी के कटान से सड़क खोखली हो चुकी थी।
आज सुबह 11 बजे सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें देखी गई थी. गनीमत रही कि जब सड़क का हिस्सा नदी में समा रहा था, उस वक्त आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग बंद।
बता दें कि बीते मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से नागीमल मंदिर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से थल-सात सीलिंगराजमार्ग रात तीन बजे बंद हो गया था।
लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर सड़क को आज सुबह यातायात के लिए बहाल किया गया था. वहीं, इससे पहले रामगंगा नदी के कटाव और ऊपर नागीमल मंदिर कि पहाड़ी से भूस्खलन होने से 4 सितंबर से सड़क 13 दिनों तक बंद रही थी।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द