March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तलवाड़ी में हुआ शुरू

थराली (चमोली)। वन यूके बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में प्रारंभ हो गया है। शिविर को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल एके बिश्नोई (सेना मेडल) ने कहा कि प्रत्येक कैडेट्स को इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान लीडरशिप, सेल्फ डिफेंस, चारित्रिक विकास, स्वच्छता, समाज सेवा के प्रति प्रशिक्षित करते हुए विभिन्न क्रियाकलापों जैसे मैप रीडिंग, शास्त्र संचालन, ट्रैकिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता, फायरिंग, आपदा प्रशिक्षण, पेंटिंग, चार्ट लेखन और सांस्कृतिक क्रियाकलापों जैसी विद्या में प्रतिभा करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में चमोली जिले के राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, राजकीय पॉलिटेक्निक गोचर, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, छिनका, नागनाथ पोखरी, थराली, अलकापुरी, मैहलचोरी, देवीखेत, उर्गम, एसबीएम जोशीमठ, इंटर कॉलेज बणगांव, तपोवन, पीपलकोटी, डूंगरी मेंकोट सहित 21 विद्यालयों के 550 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एडम आफिसर कर्नल राजेश रावत, एडजुडेंट आरएल आर्य, कैप्टन प्रकाश सती, चीफ ऑफिसर बीएम सती, फर्स्ट ऑफिसर संजय भंडारी, खीम सिंह कंडारी, प्रधानाचार्य एनबी देवराड़ी, सूबेदार बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, हवलदार रणवीर सिंह चिनवान, बंसी लाल भगत, आमोद, परमवीर, विनोद आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share