
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में नशा विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध थाना नरेन्द्रनगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया।जिसके चलते थाना नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत प्लास्डा बैरियर पर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक कार अल्टो UK07 TE 4178 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 678 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.सतेन्द्र सिंह रावत, पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह रावत
निवासी – ग्राम धारकोट, पोस्ट बनचौरा, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी
उम्र – 28 वर्ष
2.सुभाष रावत, पुत्र श्री इतेन्द्र सिंह रावत
निवासी – ग्राम बनगांव, पोस्ट बनगांव, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी
उम्र – 21 वर्ष ।
🔶 दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नरेन्द्रनगर में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
1.678 ग्राम अवैध चरस
2.कार – अल्टो UK07 TE 4178
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम*।
1.निरीक्षक संजय मिश्रा, थाना प्रभारी नरेन्द्रनगर
2.उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी प्लास्डा
3.अ0उ0नि0 भगवती प्रसाद बहुगुणा, थाना नरेन्द्रनगर ।
4.हे0का0 वीरेन्द्र प्रसाद, थाना नरेन्द्रनगर
5.हे0का0 हमीद खान, थाना नरेन्द्रनगर।
🔶 टिहरी पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और अधिक सख्ती से जारी रखा जाएगा।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार