
टिहरी की नरेंद्रनगर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए_बिछड़े एवं बोलने में असमर्थ बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नरेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश–चंबा मार्ग पर आशु फूड वैन, व्यू प्वाइंट खाले के पास चौकी प्लासड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात बालक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ पाया गया। बालक बोलने में असमर्थ था तथा अपनी पहचान बताने में अक्षम था स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बालक को सुरक्षा की दृष्टि से बाल मित्र थाने में सुरक्षित रखा गया। इसके उपरांत पुलिस द्वारा बालक की पहचान एवं परिजनों का पता लगाने हेतु लगातार प्रयास किए गए। सघन पूछताछ, स्थानीय जानकारी एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि बालक का नाम संदीप पुत्र देवेंद्र, निवासी समस्तीपुर, बिहार, हाल पता नोएडा है। पुलिस द्वारा तत्क्षण बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि संदीप मानसिक रूप से कमजोर है तथा बोलने में असमर्थ है और वह कहीं बिछड़ गया था जानकारी की पुष्टि के उपरांत बालक के परिजनों को थाना नरेंद्रनगर बुलाया गया, जहां सभी औपचारिकताओं के पश्चात बालक को उसकी माता श्रीमती रानी देवी को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर श्रीमती रानी देवी अत्यंत प्रसन्न हुईं तथा उन्होंने थाना नरेंद्रनगर पुलिस के मानवीय एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं मानवीय दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करती रहेगी

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार