
पौड़ी पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्ज़े से , 31 ग्राम स्मैक बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 31 ग्राम स्मैक (साबिर अली निवासी श्रीनगर के पास से 16 ग्राम तथा शराफत अली निवासी श्रीनगर के पास से 15 ग्राम स्मैक) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-04/2026, धारा-8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक को रामपुर बस अड्डे से शकील नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। उनका उद्देश्य इसे लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों एवं गंगाघाट क्षेत्रों में घूमने वाले व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर लाभ अर्जित करना था। पुलिस टीम द्वारा स्मैक सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
*अभियुक्तों का नाम पता*
1. साबिर अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 33वर्ष
2. शराफत अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित
2. उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर – सीआईयू
3. अपर उप निरीक्षक एहसान अली- साआईयू
4. अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप
5. अपर उपनिरीक्षक राहुल ठाकुर
6. आरक्षी कपिल कुमार
7. आरक्षी नवाब हैदर

More Stories
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी’ पर आधारित कार्यशाला को किया सम्बोधित
वारंटियों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू