
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लालकुआं क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी/लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्त* इरफान खान पुत्र चांद मियां निवासी वार्ड नंबर–1, नई बस्ती लालकुआं को *गोला गेट हल्दुचौड़ लालकुआँ* से *एक प्लास्टिक के कट्टे में 95 पाउच अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआं* पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
*गिरफ्तारी टीम*
▫️उप निरीक्षक शंकर नयाल
▫️का0 गुरमेज सिंह
▫️का0 कुबेर राणा

More Stories
जिस भू माफिया और गैंगस्टर को ढूंढ रही थी उत्तरप्रदेश की चीता पुलिस ,देहरादून की राजपुर पुलिस ने 25 हज़ारी शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिखी दीं ताबीर ,पकडे गये आरोपी ने बुजुर्ग NRI महिला के नाम ज़मीन की कर दीं थी फ़र्ज़ी रजिस्ट्री,पकड़ा गये आरोपी पर करीब दो दर्ज़ेन मुकदमे पहले से है दर्ज़,उत्तराखंड पुलिस ने शातिर को दबोच कर खिला दीं जेल के रोटियां.!
बम की धमकी के बाद नगर पालिका परिसर कराया गया खाली,बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों ने खांगला पूरा परिसर ; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक सामान !
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान किया बरामद,आरोपी ने अपनी बीमारी का इलाज़ कराने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम.!