
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा निरंतर जनसेवा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए चौकी धनौल्टी, थाना थट्यूड पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए मानवता एवं ईमानदारी की उत्कृष्ट मिसाल पेश की है कल दिल्ली से आये पर्यटक मोहित पुत्र अनोज, निवासी मंगोलपुर कला, दिल्ली, अपने परिवार के साथ धनौल्टी भ्रमण पर आए थे। भ्रमण के दौरान उनका एक बैग 🎒 इको पार्क क्षेत्र में गुम हो गया, जिसमें उनका मोबाइल फोन 📱, नगद धनराशि 💰 एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज 📄 मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी धनौल्टी उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा CIU के माध्यम से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बैग को खोज निकाला गया तथा बैग मय मोबाइल, नगदी व समस्त आवश्यक कागजात सही-सलामत श्री मोहित को सुपुर्द किए गए। मोहित द्वारा धनौल्टी पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
👮♂️ पुलिस टीम 👮♂️
1️⃣ उप निरीक्षक – नवल किशोर गुप्ता
2️⃣ हेड कांस्टेबल – सुनील प्रसाद
✨ टिहरी पुलिस – सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास की पहचान ✨

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव