
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे की पहल पर जनपद में संचालित जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना हिन्डोलाखाल एवं थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
*कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।*
🔷 थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जामनीखाल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
🔷 कार्यक्रम के दौरान बच्चों को “गुड टच एवं बैड टच” के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया, ताकि वे किसी भी अनुचित गतिविधि की पहचान कर समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें।
🔷 साइबर सुरक्षा के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
🔷 थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ में छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध, नशा मुक्ति अभियान तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। छात्राओं को बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सुरक्षित उपयोग, फ्रॉड कॉल से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔷 कार्यक्रमों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की सूचना तत्काल 1933 हेल्पलाइन पर देने हेतु भी जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
🔷 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराकर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
🔷 कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इन्हें अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

🔷 जागरूकता कार्यक्रमों में दोनों विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
🔷 टिहरी पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 6 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी अपने नशे की पूर्ति के लिए देते थे वाहन चोरी की घटना को अंजाम.!
देहरादून की मशहूर बासमती फिर से लोटाने के प्रयास शुरू,सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान,मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद.!
सहस्त्रधारा मे हादसों को दावत दे रहे बेलगाम पर्यटक, एक युवक की मौत के बाद भी नहीं चेता पुलिस प्रसासन,जान हथेली पर लेकर बे-रोकटोक नदी के तेज़ बहाव मे नहां रहे सैलानी. !